CBSE बोर्ड कक्षा 10 की हिंदी अ नया CBSE board class Hindi syllabus 2020-21 सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चर्चित पोस्ट

मे उनमे इनमे मै मे bindu (अनुस्वार) या chandrabindu (अनुनासिक) क्यों नहीं लगता

  Me, mai, inme, uname, Bindu ya chandrabindu kyon nahin lagta hai | मे उनमे इनमे मै मे बिन्दु (अनुस्वार))  या चन्द्रबिन्दु (अनुनासिक) क्यों नहीं लगता है। मे, मै मे चन्द्रबिंदु या बिंदु लगेगा? Hindi mein chandrabindu kab lagana chahie kab nahin? Hindi spelling mistake किसी भी शब्द के पंचमाक्षर पर कोई भी बिन्दी अथवा चन्द्रबिन्दी (Hindi Chandra bindi kya hai) नहीं लगती है। इसका कारण क्या है आइए विस्तार से हम आपको बताएं। क्योंकि ये दोनो अनुनासिक और अनुस्वार उनमे निहित हैं। हिंदी भाषा वैज्ञानिक भाषा है। इसके विज्ञान शास्त्र को देखा जाए तो जो पंचमाक्षर होता है उसमें किसी भी तरह का चंद्रबिंदु और बिंदु नहीं लगता है क्योंकि उसमें पहले से ही उसकी ध्वनि होती है। पांचवा अक्षर वाले शब्द पर चंद्रबिंदु और बिंदु नहीं लगाया जाता है। जैसे उनमे, इनमे, मै, मे कुछ शब्द है जिनमें चंद्र बिंदु बिंदु के रूप में लगाया जाता है लेकिन म पंचमाक्षर है।  Hindi main panchma Akshar kise kahate Hain? प फ ब भ म 'म' पंचमाक्षर pancman Akshar है यानी पांचवा अक्षर है। यहां अनुनासिक और अनुस्वार नहीं लगेगा। क्यो...

CBSE बोर्ड कक्षा 10 की हिंदी अ नया CBSE board class Hindi syllabus 2020-21

  सीबीएसइ  बोर्ड कक्षा 10 की हिंदी अ नया 

पाठ्यक्रम (CBSE board class  Hindi syllabus) 2020-21


 हम बताने जा रहे सीबीएसइ  बोर्ड कक्षा 10 की हिंदी अ नया  पाठ्यक्रम (CBSE board class  Hindi syllabus) 2020-21 परीक्षा पैटर्न के बारे में।



reduced syllabus Cbse class 10 Hindi syllabus new change session 2020-21


 इसे ध्यान से समझिए इससे संबंधित एक वीडियो का लिंक भी नीचे दिया गया है, उसकी भी मदद ले सकते हैं। कुल मिलाकर हमारा प्रयास यही है कि आप सही दिशा में तैयारी करें। ताकि हिंदी में सर्वाधिक अंक आपको प्राप्त हो। इसी दिशा में प्रखर चेतना (prakhar chetna) आपके साथ है। ताकि आप सबसे आगे रहकर प्रखर बने रहें।


छात्रों सीबीएसइ  बोर्ड कक्षा 10 की हिंदी अ नया  पाठ्यक्रम (CBSE board class  Hindi syllabus) 2020-21  का यह परीक्षा पैटर्न है। इसे आप ध्यान से समझे और इसी के आधार पर अपनी तैयारी करें। आपको हिंदी में सर्वाधिक अंक प्राप्त जरूर होंगे।

इसलिए पाठ्यक्रम (CBSE syllabus) को समझिए और उसके परीक्षा पैटर्न को भी समझिए क्योंकि इस बार बहुविकल्पीय प्रश्नों को भी शामिल किया गया है।

ऐसे में आपको बहुत ही गहराई से अध्ययन करना होगा अन्यथा आप परीक्षा भवन यानी एग्जामिनेशन हॉल (examination hal)   में बहुविकल्पीय (multiple choice questions) प्रश्नों के सटीक उत्तर नहीं दे पाएंगे।

इसी तरह लेखन से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे उनकी भली-भांति प्रैक्टिस (practice) यानी कि अभ्यास अभी से करना शुरू कर दें। वर्तनी और भाषा के व्याकरण में गलतियां सुधारें तभी आप लेखन सेक्शन में सबसे ज्यादा नंबर प्राप्त कर सकते हैं।


सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 हिंदी के वर्तमान पाठ्यक्रम और पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया गया है। 

 

क्षितिज भाग 2 पाठ से जो प्रश्न पूछे जाएंगे उसमें बहुविकल्पी प्रश्नों की संख्या को भी शामिल कर लिया गया है। 


सीबीएसइ  बोर्ड कक्षा 10 की हिंदी अ नया  पाठ्यक्रम (CBSE board class  Hindi syllabus) 2020-21 पूरा पैटर्न इस तरह से होगा कि अ, ब और स  खंड यानी सेक्शन में  बं

बंटा होता है यह लिखित पेपर 80 नंबर का होता है। 

 

खंड अ पूरी तरीके से बहुविकल्पी  प्रश्नों वाला होगा


आप बात करते हैं सबसे पहले खंड अ

 की-


 अपठित गद्यांश और अपठित काव्यांश से कुल 10 अंक के बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएंगे

  • खंड  अ से बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें अपठित  गद्यांश और काव्यांश से  5-5 बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएंगे यह कुल 10 अंकों का होगा।


16 अंकों के व्याकरण के बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएंगे

  इसी  खंड में 16 अंक के व्याकरण के बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएंगे कुल 20 बहुविकल्पीय प्रश्नों में से केवल 16 प्रश्न आपको करना है।


 क्षितिज भाग 2 के  गद्य पाठ और काव्य पाठ से 14 अंकों के प्रश्न बहुविकल्पी प्रकार के पूछे जाएंगे


  •  इसी सेक्शन में क्षितिज भाग 2 पाठों ( गद्य भाग) का गद्यांश दिया जाएगा और 5 अंकों का बहुविकल्पी प्रश्न पूछा जाएगा।

  •  2 अंकों का बहुविकल्पीय प्रश्न क्षितिज भाग 2 के गद्य पाठ से पूछा जाएगा।

  •  इसी तरह से क्षितिज भाग 2 के पाठ   काव्य खंड से काव्यांश देकर 5 अंकों का प्रश्न पूछा जाएगा। 

  • 2 अंकों का बहुविकल्पीय प्रश्न क्षितिज भाग 2 के काव्य पाठ से पूछा जाएगा।

 

                         खंड ब


 वर्णनात्मक प्रकार के प्रश्न के उत्तर देने होंगे यानी लिखकर प्रश्नों के उत्तर देना है।  कुल 20 अंकों का प्रश्न पूछा जाएगा जिसका विवरण नीचे दिया गया है-

 

  •  पाठ पुस्तक क्षितिज भाग 2 और पूरक पुस्तिका कृतिका भाग 2 वर्णनात्मक प्रकार के प्रश्नों के उत्तर लिखने के लिए पूछे जाएंगे।


  • क्षितिज भाग 2 के गद्य पाठ  से 2-2 अंकों के कुल 4 प्रश्न पूछे जाएंगे यानी कुल 8 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसका उत्तर आपको लिखकर 30 से 40 शब्दों में देना होगा।


  • क्षितिज भाग 2  के काव्य  पाठ  से 2-2 अंकों के कुल 3 प्रश्न पूछे जाएंगे यानी कुल 6 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसका उत्तर आपको लिखकर 30 से 40 शब्दों में देना होगा।

  •  पूरक  पुस्तिका कृतिका भाग 2 से कुल तीन तीन अंको का दो प्रश्न यानी कुल 6 अंकों का प्रश्न पूछा जाएगा इसका उत्तर भी आपको लिखकर देना है।


खंड स यानी लेखन writing वाला खंड  कुल 20 अंक का


 

  • तीन या चार अनुच्छेद (paragraph) का शीर्षक दिया होगा उसमें से एक अनुच्छेद  80 से 100 शब्दों में लिखना  होगा। यह 5 अंकों का है।


  •  पत्र- लेखन (letter writing) 5 अंकों का होगा। आपके प्रश्न पत्र में दो पत्र विकल्प के तौर पर दिया होगा एक अनौपचारिक पत्र और दूसरा औपचारिक पत्र इसमें से कोई एक पत्र आपको परीक्षा भवन में लिखना है।


  •  5 अंक का विज्ञापन लेखन (Vigyapan Lekhan) पूछा जाएगा दो या तीन विज्ञापन लेखन के विषय दिए जाएंगे और उसमें से एक विज्ञापन लिखना होगा और उस विज्ञापन से संबंधित डायग्राम भी बनाना है।

  • 5 अंक का संदेश लेखन (message writing) या सूचना लेखन (Notice writing) से संबंधित प्रश्न पूछा जाएगा।  इसमें तीज त्यौहार या किसी सामाजिक, शुभकामना व बधाई इत्यादि  शामिल है।


reduced syllabus Cbse class 10 Hindi syllabus new change session 2020-21

सीबीएसई हिंदी का पाठ्यक्रम का नया सिलेबस देखने के लिए इस वीडियो पर क्लिक करें। 👆

  

  यह जानकारी सीबीएसई पाठ्यक्रम से ली गई है।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट