New Gyan सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

चर्चित पोस्ट

मे उनमे इनमे मै मे bindu (अनुस्वार) या chandrabindu (अनुनासिक) क्यों नहीं लगता

  Me, mai, inme, uname, Bindu ya chandrabindu kyon nahin lagta hai | मे उनमे इनमे मै मे बिन्दु (अनुस्वार))  या चन्द्रबिन्दु (अनुनासिक) क्यों नहीं लगता है। मे, मै मे चन्द्रबिंदु या बिंदु लगेगा? Hindi mein chandrabindu kab lagana chahie kab nahin? Hindi spelling mistake किसी भी शब्द के पंचमाक्षर पर कोई भी बिन्दी अथवा चन्द्रबिन्दी (Hindi Chandra bindi kya hai) नहीं लगती है। इसका कारण क्या है आइए विस्तार से हम आपको बताएं। क्योंकि ये दोनो अनुनासिक और अनुस्वार उनमे निहित हैं। हिंदी भाषा वैज्ञानिक भाषा है। इसके विज्ञान शास्त्र को देखा जाए तो जो पंचमाक्षर होता है उसमें किसी भी तरह का चंद्रबिंदु और बिंदु नहीं लगता है क्योंकि उसमें पहले से ही उसकी ध्वनि होती है। पांचवा अक्षर वाले शब्द पर चंद्रबिंदु और बिंदु नहीं लगाया जाता है। जैसे उनमे, इनमे, मै, मे कुछ शब्द है जिनमें चंद्र बिंदु बिंदु के रूप में लगाया जाता है लेकिन म पंचमाक्षर है।  Hindi main panchma Akshar kise kahate Hain? प फ ब भ म 'म' पंचमाक्षर pancman Akshar है यानी पांचवा अक्षर है। यहां अनुनासिक और अनुस्वार नहीं लगेगा। क्यो...

लोकसभा चुनाव: बदलनी होगी भाजपा को रणनीति

अभिषेक कांत पाण्डेय पांच राज्यों के चुनाव के बाद भाजपा के खेमें में मंथन का दौर चल रहा है तो वहीं कांग्रेस इस जीत के प्रति बहुत उत्साहित है। कांग्रेस की यह विजय संजीवनीवटी की तरह काम करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की स्थिति मजबूत होगी। इन सब बदलते समीकरण से निस्संदेह इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को अपनी रणनीति पर ध्यान देना होगा क्योंकि जनता ने जिस तरह से पांच राज्यों में बदलाव के संकेत दिए है, इससे साबित हो गया की चुनाव विकास के मुद्दे पर ही कोई दल जीत सकता है। मैं मै और तू तू की राजनीति से जनता उब चुकी है। राजनैतिक दल के दोयम दर्जे की सोच रखनेवाले नेताओं को कोई भी राजनैतिक दल अगर ढोती है तो उसे वोटबैंक को गंवाना पड़ सकता है। राजस्थान में वसुंधरा के खिलाफ जबरजस्त आक्रोश को अगर भाजपा समय रहते पहचान लेती और इस चेहरे को हटा देती तो भाजपा को इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। बहरहाल राजनीति में संभावनाएं हैं लेकिन पांच राज्यों के चुनाव परिणाम ने बात दिया कि पुराने पैटर्न पर चलनेवाले दो प्रमुख राजनैतिक दल भाजपा और कांग्रेस को विकल्प के तौर पर ही देख रही है, अगर जनता के स...

कविता क्या होती है

कविता क्या होती है मुख्यधारा की कविता के अलावा बची खुची खुरचन कविताएं  भी हैं,  जो साहित्य का हिस्सा हो सकती है पर आलोचक की नजर नहीें पडती है, यही है पीडि़त,  छटपटाती, बाहर से जर्जर लेकिन अंदर से मजबूत कविताएं, उनकी या उनके लिए जो मजबूर है,  पिछड़ा है , बिछडा है,  असुर है, असुरक्षित है । कविता तो एडिशन के उस बल्ब के अविष्कार की तरह है, जो 1000 प्रयोगों के बाद सफल हुआ। मन से मन और संवेदना के जन्म के बीच शब्दों की सूची मैं बैठी कई अनगिनत कविताएं जन्म लेती है और खत्म होती जाती है। हजार जन्म-मरण के पश्चात;  कविता कालजयी एडिशन रोशनी वाले बल्ब की तरह जन्म लेती है। कविता के एक-एक शब्द का वजन और उसका प्रभाव सोच समझ के रखा जाता है या दिल से उतनी ही वजन के शब्दों में लिखी कविता का जन्म होता है।  लिखने का तरीका आपका लेकिन बयानबाजी, नारा, विज्ञापन कविता नहीं होती है। रोचक जानकारी लखनऊ की भूलभुलैया के बारे में पढ़ें आखिर क्यों बनाया गया भूलभुलैया उसके पीछे के राज   जानने के लिए पढ़ें 11 लक्षणों से स्मार्ट बच्चों को पहचानें Tips: तनाव से हो ज...

अब मैं कहूं

            अब मैं कहूं ? कुछ भी कहूं न अब क्यों? पीडा मन में लिए रिसता  रहूं पहाडों से, तब भी कुछ नहीं कहूँ। जब तडपता रहूं रेत में तपता रहूं तो क्यों न कहूं? जिस संसार में तुम हो उसका मैं हिस्सा हूं। आंखों में मैं आंसू बनूं और तुम हंसते रहो तब भी मैं कुछ न कहूं। दुनिया न जान ले तब, क्या ये मर्यादा मैं ही ढोऊं आखिर कब तक न कहूं। परछाई सी होती  जिंदगी जिंदगी को क्यों ढोऊं? आखिर कब तक यूं, उडता रहे मजाक। अब मैं कहूं? (सर्वाधिकार सुरक्षित) अभिषेक कांत पाण्डेय

प्लाट

कविता प्लाट कुछ दिन बाद यहां  बन जाएंगे मकान-दुकान फिर बिकेगा ईमान जब होगी बरसात तो गंगा खोजेगी अपनी जगह नहीं मिलेगा उसका वह जमीन  क्योंकि उस पर बन चुके होंगे मकान आखिर थक हार कर वह बहेगी शहरों-नालो से होकर दुकानों, मकानों में फिर कोसा जाएगा प्रकृति को दिया जाएगा नाम बाढ़ बाढ़ बाढ़ बाढ़़। अभिषेक कांत पांडेय

समानांतर हिंदी कविता-श्रीरंग

सन 80 के बाद की दलित आदिवासी एवं स्त्री कविता के विशेष संदर्भ में श्रीरंग की ताजा आलोचना पुस्तक समानांतर हिंदी कविता, वास्तव में 80 के बाद की वास्तविक कविता की प्रकृति को प्रकट करती है एक आलोचक के तौर पर श्रीरंग कि यह आलोचनात्मक दृष्टि बिल्कुल पैन है क्योंकि जिस तरह एक समय आधुनिकता के प्रत्यय को साहित्य के क्षेत्र में इतना ज्यादा खींचा गया था कि उसकी व्याप्ति की सीमा का प्रश्न उठाया जाना जरूरी हो गया था। उसी तरह बाद में समकालीनता की परिधि को कितना बढ़ाया जाए यह सवाल आलोचकों के लिए एक समस्या बन कर उपस्थित हो गया अर्थात जिस तरह आधुनिकता की परिधि में बहुत दूर तक रचनात्मक प्रयासों को समेटना संदिग्ध हो उठा। उसी तरह समकालीनता के दायरे में भी नई काव्य प्रवृतियों को रेखांकित करना एक  घिरी पाटी बात हो गई। दलितों और आदिवासियों स्त्री अस्मिता की अभिव्यक्ति इतनी सशक्त रूप में होने लगी कि उन्हें केवल समकालीन प्रवृत्ति के नाम पर चिन्हित कर पाना संभव नहीं रह गया।  श्रीरंग की आलोचना का दायरा इन कविताओं के परिपेक्ष में समकालीन कविताओं से किस तरह से और कैसे अपना नया मुकाम बना रही है यह समझन...

मां

(कविता मेें मां और मैं।) कोख से जन्म लेते ही ब्रह्मांड भी हमारे लिए  जन्म ले चुका होता है जिंदगी का यह पहला चरण मां की  सीख के साथ बढता चलता लगातार अपडेट होते हम मां की ममता थाली में रखा खाना हमारी हर ग्रास में मां प्रसन्न होती हम अब समझ गये मां जन्म देती है धरती खाना देती है मां का अर्थ पूर्ण है, हमें जीवन देती और सिखाती है जीना। हर मां वादा करती है कुदरत से हर बच्चे में माएं भरती जीवनराग लोरी की सरल भाषा में। तोतली बातें समझनेवाली भाषा वैज्ञानिक मां मां मेरी डाक्टर भी मां मेरे लिए ईश्वर भी, मां सिखाती सच बोलना। आटे की लोई से लू लू, चिडिया बनाना चिडचिडाता जब मैं, मां बन जाती बुद्ध समझ का ज्ञान देती। नानी  की घर की और जानेवाली ट्रेन में बैठे ऊब चुके होते हम शिक्षक बन समझा देती रोचक बातें कैसे चलती ट्रेन, कैसे उड़ान भरता हवाई जहाज। अब मेरी मां नानी भी है दादी भी बच्चे बोलते अम्मा तब अपने बच्चों में मुझे अपना बचपन नजर आता। सच में मां ही है मां के हाथों का खाना आज भी  लगता है दिव्य भोजन इंद्र का रसोईया नहीें बना पाता होगा मां स...
कैसी है तुम्हारी भाषा सबसे बड़ी भाषा संकेत की भाषा मूक होकर विरोध या सहमति की भाषा नहीं है कोई व्याकरण, न ध्वनि है प्रेम, दया व करुणा की भाषा की। ​बदल दिया जिसने अशोक को तुम क्यों नहीं बदले अह्म। तुम्हें पसंद नहीं रोते मासूमों की भाषा तुम्हें पसंद नहीं करुण पुकार की भाषा नहीं है क्या पसंद मिट्टी से उगते पौधे की भाषा। क्रंक्रीट सा मन तुम्हारा पसंद है तुम्हें खट खट की भाषा पसंद है तुम्हें टूटती सड़कों, गिरते पुल की ध्वनि तुम्हें पसंद है मेहनतकश हडि्डयों की चरचराने की भाषा तुम्हें तो पसंद है नोट फड़फड़ी तिंजोरी में बंद आवाजें। माना तुम्हारी भाषा संस्कार नहीं पर तुम तो आदिम भी नहीं उनके पास भी थी एक सरल भाषा वे महसूस कर लेते थे इंसानियत बचा लेते थे अपने जैसे इंसानो को पर तुम तो अपने पूर्वजों से हो अलग तुम्हारी भाषा व तुम्हारी परिभाषा बांटती है इंसानों को और तुम विजेता बन गढ़ लेते हो एक नया व्याकरण हर बार तुम नकार देते हो इंसानियत की भाषा। सर्वाधिकार सुरक्षित अभिषेक कांत पाण्डेय 8 अक्टूबर, 2017

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट